Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहें छात्राएं, दुर्व्यवहार पर करें पुलिस से शिकायत

सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहें छात्राएं, दुर्व्यवहार पर करें पुलिस से शिकायत

Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। सेवन स्टार इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बणी में सोमवार को ‘अमर उजाला’ के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी बड़सर जगदीश चंद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। कहा कि आज महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में दरवाजे खुले हैं। छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। अगर कोई उनके साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई। समाज में महिलाओं को अधिकारों के बारे में जागरूक होना जरूरी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। घरेलू हिंसा रोकने के लिए सरकार ने महिलाओं को कई अधिकार दिए हैं। इनके प्रति महिलाओं का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने गुड़िया हेल्पलाइन 1515, पुलिस सहायता आपातकालीन नंबर 112 के बारे में भी जानकारी दी। छात्राओं से आह्वान किया कि खुद को असुरक्षित महसूस न करें, पुलिस सदैव मदद के लिए तैयार है। कोई उनके साथ छेड़खानी करता है तो इसकी शिकायत पुलिस को दें। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य सोनल कुमारी सहित छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


क्या कहती हैं प्रधानाचार्य
अधिकारों के बारे में जागरूक करना महत्वपूर्ण कार्य
प्रधानाचार्य सोनल कुमारी ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए ‘अमर उजाला’ ने जो पहल की है वह अति सराहनीय है। महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने इसके लिए अमर उजाला को बधाई दी एवं आभार जताया है।
विज्ञापन


पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में चला पता : मुस्कान
छात्रा मुस्कान कुमारी ने कहा कि ‘अमर उजाला’ का प्रयास बहुत ही महत्वपूर्ण है। जो जानकारी उन्हें उपलब्ध करवाई गई है, उसका उन्हें काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में पता चला है, पुलिस के होते असुरक्षा महसूस न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकार जान महिलाएं होंगी सशक्त : कृतिका
छात्रा कृतिका कुमारी ने कहा कि पुलिस की ओर से जो अधिकारों की जानकारी दी गई है, उसे वह अपने आसपास की महिला शक्ति को भी बताएंगी ताकि, बेहतर समाज निर्माण में योगदान हो सके। अगर महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी तो वह सशक्त होंगी।


छात्राओं को टोल फ्री नंबरों की जानकारी जरूरी : शैलजा
छात्रा शैलजा कुमारी ने कहा कि छात्राओं को जागरूक करना बहुत ही जरूरी है। टोल फ्री नंबरों सहित पुलिस और गुड़िया हेल्पलाइन आदि नंबर छात्राओं के काम आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कहीं कोई अपराध या हिंसा हो रही होगी तो वह पुलिस में सूचना देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed