फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   लक्ष्य के रास्ते में आने वाली मुसीबतों से न घबराएं : डीएसपी

लक्ष्य के रास्ते में आने वाली मुसीबतों से न घबराएं : डीएसपी

Thu, 09 May 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। लक्ष्य के रास्ते में कई तरह की मुसीबतें आती हैं। इनसे घबराना नहीं चाहिए और मुसीबतों का डटकर सामना कर लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। यह शब्द उपपुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल ने केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में आयोजित अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि अच्छी आदतें जीवन में सफलता की कूंजी होती हैं। सफलता पाने के लिए अगर अच्छी आदतें अपनाईं और योजनाएं बनाई जाएं तो निराशा हाथ नहीं लगती हैं। डीएसपी ने कहा कि जीवन में खुशी और संतुष्टि सबसे अधिक मायने रखती है। पैसे और कामयाबी को खुशी और संतुष्टि से नहीं जोड़ा जा सकता, क्योंकि एक कामयाब आदमी खुश और संतुष्ट नहीं भी हो सकता है। लड़कियां आत्मनिर्भर बनें और कमाने के साधन खोजें। इसके साथ-साथ नौकरी को तवज्जो दें। नौकरी के अलावा अपना व्यवसाय भी कर सकती हैं। जब लड़कियां आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो खुद ही अपराजिता होंगी।
सही समय पर सही काम करके लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। सबसे पहले एक विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, उसके बाद उसको प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। डीएसपी ने पुलिस विभाग के टोल फ्री नंबरों, महिलाओं की सहायता के लिए टोल फ्री नंबरों, कॅरिअर काउंसलिंग, महिला सशक्तीकरण की जानकारी दी। इससे पूर्व केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने उपपुलिस अधीक्षक का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। कार्यक्रम में अध्यापक पूजा अग्रवाल ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन


क्या कहते हैं प्रधानाचार्य
अपराजिता बन देश सेवा करें छात्राएं : विरेंद्र
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्रधानाचार्य विरेंद्र सिंह ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान सराहनीय हैं। महिलाओं को कोई पराजित नहीं कर सकता अगर वे कुछ करने की ठान लें तो। उन्होंने छात्राओं को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, कल्पना चावला जैसी हस्तियों का उदाहरण देकर छात्राओं को अपराजिता बनकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है छात्राएं-
महत्वपूर्ण जानकारी मिली
छात्रा रिया ने डीएसपी की ओर से पूछे गए कई प्रश्नों के उत्तर दिए। छात्रा ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। छात्राओं को भविष्य में यह बातें काम आएंगी। वह अन्य सहेलियों को भी जागरूक करेंगी।

जिंदगी में खुशी और संतुष्टि जरूरी: पलक
पलक शर्मा ने कहा कि डीएसपी ने बताया कि जिंदगी में खुशी और संतुष्टि सबसे जरूरी है। छात्रा ने कहा कि संतुष्ट आदमी कभी भी जिंदगी से दुखी नहीं हो सकता। वह लोगों को कामयाब होने के साथ-साथ संतुष्ट होने के बारे में जानकारी देंगी।
हेल्पलाइन नंबरों का लगा पता : प्रेरणा
प्रेरणा ने कहा कि पुलिस हेल्पलाइन के कई नंबरों का पता कार्यक्रम में चला है। आपातकालीन नंबरों के बारे में वह अन्य सहेलियों को भी बताएंगी। पुलिस का हेल्पलाइन नंबर 112 हो गया है, इस बारे में कार्यक्रम में पता चला है।

लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए करेंगी प्रेरित : अनुशिका
छात्रा अनुशिका का कहना है कि कॅरिअर के प्रति डीएसपी ने कई उदाहरण देकर जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि लड़कियां अगर आत्मनिर्भर बनेंगी तो खुद ही अपराजिता हो जाएंगी। वह लड़कियों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed