{"_id":"5cd1caeebdec220771034bb1","slug":"11557252846-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस चालक-परिचालकों की गुंडागर्दी पर भड़की चालक यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस चालक-परिचालकों की गुंडागर्दी पर भड़की चालक यूनियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन ने मंगलवार को बैठक कर निजी बस चालक और परिचालक की ओर से निगम के चालक को पीटने के मामले की निंदा की है। यूनियन ने निजी बस आपरेटरों की दादागीरी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए निजी बस चालक और परिचालक को गिरफ्तार करने की मांग की है। इसके साथ ही घायल चालक के खोए हुए रुपये और अन्य सामान की भरपाई करने की भी मांग की है। यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि निजी बसों के चालक, परिचालक निगम की बसों के रूट के समय पर भी ठहराव पर खड़े रहते हैं। सरकारी बस आते देख अपनी बस को अंधाधुंध भगाते हैं। इस कारण आए दिन निगम और निजी बसों के चालकों-परिचालकों में झगड़े हो रहे हैं। सुरेश ने कहा कि यूनियन ने पूर्व में डाक्टरों की तर्ज पर सरकार से निगम की चालकों परिचालकों के लिए भी मेडिपर्सन एक्ट की तरह कानून लागू करने की मांग उठाई है।
यूनियन के हमीरपुर इकाई के प्रधान पवन कुमार और मुख्य सलाहकार सुभाष शर्मा ने कहा कि ड्राइवर्स यूनियन ने प्रदेश और डिपो के सभी चालकों को निर्देश दे रखे हैं कि कोई भी चालक अपनी सीट छोड़कर झगड़ा करने के लिए नहीं उतरेगा। प्रदेश प्रेस सचिव जगरनाथ ठाकुर ने कहा कि निजी बसों का टाइमटेबल बस के शीशे या पट्टिका लगाकर दर्शाया जाए ताकि, कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि यदि यही माहौल रहा तो आने वाले समय में निजी बसों की अलग और निगम की बसों की अलग से समयसारिणी बनानी होगी। यूनियन ने पुलिस से निजी बस चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं होती है तो चक्का जाम किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष हमीरपुर कमलदेव, अजय कुमार, कुलदीप कुमार, पृथी राज, तिलक राज, महेश कुमार, धर्मपाल, रमेश चंद, सुभाष चंद, रघुवीर सिंह, धर्म चंद, कश्मीर सिंह, किशोर कुमार, श्याम लाल आदि मौजूद रहे।