{"_id":"5ccf1d86bdec22074b0a8526","slug":"11557077382-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार नाले में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार नाले में गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत गलोड़-कांगू सड़क पर सरेड़ी गांव के पास बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार प्रवक्ता 50 फीट गहरे नाले में गिर गया। इस घटना में बाइक सवार को मामूली चोटें आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है। बाइक सवार शिव कुमार पुत्र पूर्ण चंद गांव बैरी बड़सर धनेटा कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। शिव राम शनिवार शाम को कॉलेज से घर जा रहा था कि सरेड़ी गांव के पास शिमला से ज्वालाजी जा रही कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी शिव राम 50 फीट गहरे नाले में गिर गया। गनीमत यह रही कि शिव राम को ज्यादा चोटें नहीं आईं।
बताया जा रहा है कि कार चालक ने वाहन को अपनी साइड नहीं लिया और बाइक सवार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से बाइक सवार को नाले से निकाला। इस दौरान कार में सवार लोग उग्र होकर बाइक सवार से बात करने लगे। स्थानीय लोग इस पर नाराज दिखे। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी बड़सर जगदीश चंद ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है। बाइक सवार को हल्की चोटें लगी हैं।