{"_id":"5c8d3890bdec2213ef2d1b03","slug":"11552758928-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाला फेंक में पूजा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाला फेंक में पूजा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य अश्विनी शर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। कहा कि वर्तमान युग प्रतियोगिता का युग है और सफल वही होगा जो प्रतिभा का धनी होगा। इसमें दौड़ प्रतियोगिता, लंबी कूद, ऊंचीकूद, भाला फेंक और गोला फेंक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। दौड़ लड़कियों में काजल प्रथम, ज्योति और रोजी दूसरे स्थान और पल्लवी तीसरे स्थान पर रही। जबकि लड़कों में आशीष प्रथम, सौरभ दूसरे और विक्रम तीसरे स्थान पर रहे।
भाला फेंक लड़कियों में पूजा प्रथम, आरती दूसरे और रजनी तीसरे स्थान पर रही। जबकि लड़कों में हर्ष प्रथम, आशीष दूसरे और अजय तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक लड़कियों में आरती प्रथम, पूजा दूसरे और ईशा तीसरे स्थान पर रही। जबकि लड़कों में हर्ष प्रथम, आशीष दूसरे और अजय तीसरे स्थान पर रहे। लंबीकूद लड़कियों में आरती प्रथम, काजल दूसरे और आरती तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में आशीष प्रथम, अंकित दूसरे और अजय तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद लड़कियों में आरती प्रथम, बवीता और सबीता दूसरे तथा काजल तीसरे स्थान पर रही। जबकि, लड़कों में आशीष प्रथम, अंकित दूसरे और विमल तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।