{"_id":"5c4754a5bdec224c7f23bd3a","slug":"11548178597-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में घर के ड्राइंग रूम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में घर के ड्राइंग रूम में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन में घर के ड्राइंग रूम में लगी आग
फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख
पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवाया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत स्थानीय कस्बे के वार्ड एक में स्थित एक घर के ड्राइंग रूम में आधी रात को अचानक आग लग गई। आग से कमरे में रखा फर्नीचर, दस्तावेज आदि जलकर राख हो गए। परिजनों ने आग पर मशक्कत से काबू पाया। नहीं तो अधिक नुकसान हो सकता था। वहीं परिजनों ने पुलिस थाना नादौन में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नादौन के वार्ड-1 निवासी दीप कुमार शर्मा के घर के ड्राइंग रूम में अचानक आग लग गई।
आग का पता रात करीब डेढ़ बजे चला जब साथ के कमरे में सोये दीप कुमार और उसकी पत्नी को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई। दंपती ने जब उठकर देखा तो ड्राइंग रूम में आग लगी हुई थी और सारा सामान जल रहा था। इस दौरान उन्होंने अन्य कमरे में सोये अपने बेटे अजय कुमार को उठाया और आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया। दीप कुमार शर्मा नादौन तहसील में डाक्यूमेंट राइटर हैं। उन्होंने बताया कि रात को करीब 9 बजे बिजली गई थी और करीब 12 बजे बिजली आई। शायद शॉर्ट सर्किट की वजह से मकान के एक कमरे में आग लगी हो। उधर, नादौन थाना के कार्यकारी एसएचओ शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।