{"_id":"5c3b636ebdec22734a6fd243","slug":"11547395950-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के गठन करने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के गठन करने की उठी मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला स्वतंत्रता सेनानी कल्याण संघ हमीरपुर की बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह हमीरपुर में हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद कालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान देशराज ठाकुर ने की। इस दौरान 23 जनवरी को डिडवीं टिक्कर में सुभाष जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। जिला महासचिव नरेश शर्मा ने कहा कि 26 जनवरी को सम्मानित किए जाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और आश्रितों की एक सूची उपायुक्त हमीरपुर को सौंपी जाएगी।
बैठक में संघ ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के गठन करने और विवाहित लड़कियों के प्रमाण पत्र जल्द बनाने के आदेश जारी करने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित सभी बच्चों को उत्तराखंड राज्य की तर्ज पर कुटुंब पेंशन जारी करने की मांग उठाई गई। बैठक में टौणी देवी खंड प्रधान राय सिंह ठाकुर, अशोक कंवर, सचिव मोहिनी शर्मा, सदस्य नीलम ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष हरीश नंदा आदि उपस्थित रहे।