{"_id":"5c1e7eecbdec2256d57181d6","slug":"11545502444-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में अंब कॉलेज प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में अंब कॉलेज प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में गणित विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय गणित दिवस पर प्रदेश स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें आईआईआईटी ऊना के निदेशक प्रो. एस सेल्वा कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में गणित का व्यापक महत्व है। शिक्षा का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जिस पर गणित का प्रभाव न हो। श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को देश भर में राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं, क्षेत्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला मंडी के उपनिदेशक डा. राजेश वर्मा ने कहा कि कंप्यूटिंग में प्रयोग किया जाने वाला बूलियन एलजेब्रा रामानुजन का गणित के क्षेत्र में बड़ा योगदान है।
बैलेस्टिक साइंस, ऑडियो-वीडियो और इमेज प्रोसेसिंग, डीएनए एनालिसिस, सेल्फ ड्राइविंग कार इन सभी में गणित का उपयोग होता है। प्राचार्य डा. हरदेव सिंह जंवाल ने कहा कि निर्धन परिवार में जन्म लेने वाले रामानुजन 3 वर्ष की आयु तक बोलने में असमर्थ थे लेकिन, फिर वे ऐसे बोले कि पूरी दुनिया ने सुना। उन्होंने कहा कि रामानुजन का देहांत 32 वर्ष की आयु में हो गया, लेकिन वह इतनी छोटी सी अवधि में 3200 साल का कार्य कर गए। सेमिनार को समन्वयक डा. जीसी राणा ने राष्ट्रीय गणित दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में अंब कॉलेज की टीम पहले, हमीरपुर कॉलेज दूसरे व मंडी कालेज तीसरे स्थान पर रहा। साथ ही मैथमेटिक्स ओलंपियाड का आयोजन भी किया गया। वहीं राजकीय महाविद्यालय बड़सर में गणित दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकारी प्रधानाचार्य रतन चंद शर्मा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 5 टीमों ने भाग लिया।