{"_id":"5c0413fbbdec2241742bd75a","slug":"11543771131-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ह़ीरपुर में साठ लाख की लागत से निर्मित शेल्टर होम का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ह़ीरपुर में साठ लाख की लागत से निर्मित शेल्टर होम का लोकार्पण
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को साठ लाख की लागत से निर्मित शेल्टर होम का शुभारंभ किया। इसमें बेघर लोगों को ठहरने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। हर मौसम में यह शेल्टर होम 24 घंटे खुला रहेगा। इसमें 25 महिलाओं और 25 पुरुषों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार निर्धन लोगों के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है और 2022 तक सभी निर्धन परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दिशा में अभी तक दो करोड़ निर्धन लोगों को पक्के घर उपलब्ध करवाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आठ लोगों को तीन लाख साठ हजार के चेक आवास निर्माण के लिए वितरित किए गए। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत छह हजार छह सौ के चेक भी वितरित किए गए। इस अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीप बजाज, अनिल सोनी, वीना धीमान, शकुंतला देवी, राजकुमारी, बलदेव धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन