{"_id":"5c02ccd0bdec2241417d1d25","slug":"11543687376-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 बिजली कनेक्शन काटे, वसूला 6 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 बिजली कनेक्शन काटे, वसूला 6 लाख रुपये
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बिजली उपमंडल-2 ने 200 डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काटकर 6 लाख रुपये वसूले हैं। बिजली बिल का भुगतान न करने पर बोर्ड ने इन डिफाल्टरों पर कार्रवाई की है। बिजली कनेक्शन काटने के डिफाल्टरों को बिल के साथ 40 रुपये अतिरिक्त भी देने पड़े हैं। बोर्ड ने डिफाल्टरों को 15 नवंबर से पहले बिल जमा करवाने के नोटिस जारी किए थे। लेकिन, नोटिस जारी करने के बाद कार्यालय में बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए।
इसके बाद बोर्ड को मजबूर होकर बिजली कनेक्शन काटने की मुहिम चलानी पड़ी। कनेक्शन काटने के बाद डिफाल्टरों में हड़कंप मच गया और उन्होंने कार्यालय में पहुंचकर बिजली बिल का भुगतान किया। हालांकि, इसमें कुछ पुराने डिफाल्टर भी शामिल हैं। जिन्होंने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। इस संबंध में बिजली उपमंडल-2 के सहायक अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि 200 डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काटकर छह लाख रुपये वसूले हैं। इस मामले में कोई भी ढील नहीं बरती जाएगी, जो भी उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान नहीं करेगा उसपर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।