{"_id":"5bf991ecbdec22418a6acbeb","slug":"11543082476-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की चलती बस से गिरा यात्री, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की चलती बस से गिरा यात्री, गंभीर घायल
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जंगलबैरी से शिमला जा रही निगम की बस का बगवाड़ा के पास अचानक दरवाजा खुलने से इसमें सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया है। घायल को लोगों और परिवार के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।
घायल हुकम चंद निवासी सपनेहड़ा मिस्त्री का काम करता है और काम पर जाने के लिए शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह सपनेहड़ा से इस बस में सवार हो गया। सुबह ही बस में काफी भीड़ थी। इस कारण व्यक्ति दरवाजे के पास ही खड़ा हो गया। अभी बस करीब एक ही किलोमीटर चली थी कि अचानक इसका दरवाजा खुल गया और व्यक्ति जमीन पर गिर गया। हादसे में व्यक्ति के सिर, पेट और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं पुलिस में मामला दर्ज नहीं है। रूट पर जा रही बस भी घटनास्थल पर ही खड़ी हो गई। हालांकि, पुलिस मौके पर गई थी लेकिन, पीड़ित ने मामला दर्ज करवाने से मना किया। बस के उक्त स्थल पर खड़े रहने के कारण शिमला जाने वाले सवारियों सहित अन्य को परेशानी झेलनी पड़ी। निगम प्रबंधन ने घटना के करीब ढाई घंटे बाद रूट पर अन्य बस को भेजा। कई सवारियां देरी होने के चलते अन्य बसों और वाहनों में ही अपने गंतव्य की ओर चल दीं। वहीं निगम के चालकों की लापरवाही का सप्ताह में यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व हमीरपुर बस अड्डे पर निगम के चालक ने सेना भर्ती की कोचिंग ले रहे युवक के पैर पर बस चढ़ा दी थी। आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल का कहना है कि घटना का पता लगते ही दूसरी बस रूट पर भेजी गई।