{"_id":"5b800e0942c792465a6a515f","slug":"11535118857-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौणीदेवी तहसील में 2002 के बाद अपडेट नहीं हुआ राजस्व रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौणीदेवी तहसील में 2002 के बाद अपडेट नहीं हुआ राजस्व रिकार्ड
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी (हमीरपुर)। तहसील कार्यालय टौणी देवी के तहत पटवार वृत्तों में वर्ष 2002 के बाद राजस्व रिकार्ड अपडेट नहीं हो पाया है। इस अवधि की न तो जमाबंदी तैयार की गई है और न ही ऑनलाइन अपलोड हुई है। वर्तमान में टौणी देवी तहसील कार्यालय के तहत 19 पटवार वृत्तों के 72 गांव पड़ते हैं। जिनमें से 17 गांवों का 2003 से लेकर 2008 और 28 गांवों का 2009 से 2014 तक का रिकार्ड अपडेट नहीं हुआ है। कुल 45 गांवों का रिकार्ड न तो अपडेट हुआ और न ही ऑनलाइन हुआ है। महज गुंभर, छौं, जंडल, झोखर, दशमल, पट्टा, सियाला और डमुई आदि ऐसे गांव हैं जिनकी 2015-16 की जमाबंदी यानी राजस्व रिकार्ड अपडेट हुआ है।
इनके अलावा सिकंदर, पटनौण, ग्वारडू, नौहंगी, नाड़सी, ऊहल, लगवालती और ऊटपुर आदि ऐसे गांव हैं जिनका ऑनलाइन कोई रिकार्ड नहीं है। सरकारी आदेशों के मुताबिक हर पांच वर्ष के बाद राजस्व रिकार्ड में जमाबंदी अपडेट करने के आदेश होते हैं। लेकिन, यहां तथाकथित अवधि के बाद जमाबंदी तैयार नहीं की गई है। जो की सरासर राजस्व विभाग की लापरवाही है। लोग विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त कर रहे हैं। लोगों में राकेश कुमार, विजय कुमार, काकू, सुभाष चंद, कमलेश कुमार का कहना है कि जब वह लोक मित्र केंद्रों पर जमाबंदी की नकल लेने जाते हैं तो उन्हें पुराना ही रिकार्ड मिलता है। जिस कारण उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। यहां तक कि उसके बाद कई लोगों की खानगी तकसीमें भी हुई हैं लेकिन, वह रिकार्ड भी ऑनलाइन अपलोड नहीं हुआ है। वहीं टौणी देवी में तहसीलदार और नायब तहसीलदार दोनों पद रिक्त चल रहे हैं। तहसील सुजानपुर की नायब तहसीलदार मीना कुमारी के पास टौणीदेवी कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार है। इस संबंध में नायब तहसीलदार मीना कुमारी का कहना है कि इस बारे में रेगुलर तहसीलदार ही कुछ बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ रूटीन कार्यों को ही देखती हैं।