{"_id":"5b7ebaa342c792462f5e9ee9","slug":"11535031971-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई हमीरपुर के कार्यकर्ता वीरवार को सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे। यह भूख हड़ताल शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए की गई। एबीवीपी के सचिव एवं जिला संयोजक सचिन लगवाल ने कहा कि यह भूख हड़ताल प्रदेशभर में की गई।
छात्रों की मुख्य समस्याओं एवं मांगों में छात्र संघ चुनावों की बहाली, रेगुलेटरी बोर्ड के चेयरमैन को बर्खास्त करना, नौणी विवि में हुई फीस वृद्धि को कम करना, केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण जल्द करना, पुन: रोजगार को बंद करना और प्रत्येक वर्ष प्रस्तावित दस फीसदी फीस वृद्धि को बंद करना शामिल है। इसके साथ ही स्थानीय मांगों में गर्ल्स कॉमन रूम की हालत को सुधारने, बस पास काउंटर कॉलेज में खोलने और कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री, फिजिक्स की कक्षाएं शुरू करना शामिल हैं। इन सभी मांगों को लेकर एबीवीपी ने वीरवार को एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की। इस मौके पर पंकज, पुष्प, शुभम शर्मा, सौरभ, अक्षय पठानिया, अनिल कुमार, शिवानी ठाकुर, शिवानी शुक्ला, शालीनता, अंकिता ठाकुर और प्रियंका धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।