{"_id":"5b65e9304f1c1b49778b6194","slug":"11533405488-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाभर में भारी बारिश से नौ घंटे बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाभर में भारी बारिश से नौ घंटे बंद रही बिजली
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलेभर में शुक्रवार रात्रि और शनिवार सुबह भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। इस बारिश के कारण सड़कें और घरों की छतों में पानी भर गया। सड़कों और घर की छतों ने तालाब का रूप धारण कर लिया। वहीं बारिश के कारण जिला मुख्यालय सहित अन्य कई भागों में रात भर बिजली गुल रही। जिला मुख्यालय में रात 12 बजे से गुल हुई बिजली सुबह साढ़े नौ बजे बहाल हुई। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही जिला भर में कई जगह भूस्खलन भी हुए। हथली पुल के पास भूस्खलन के कारण बिजली का खंभा भी गिर गया। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बंद हो गई। वहीं नाल्टी चौक के पास पेड़ सड़क किनारे गिर गया। नादौन चौक से वन विभाग कार्यालय को जाने वाले रास्ते किनारे लगा डंगा भी बारिश के कारण गिर गया।
जिला मुख्यालय में भारी बारिश के कारण घर की छतों पर पानी भर गया। एक से डेढ़ फीट पानी भरने से घरों की छतों ने तालाब का रूप धारण कर लिया। इसके अलावा कई सड़कों किनारे निकासी नालियां न होने से सड़कों पर पानी जमा हो गया। हालांकि बारिश ने जिला के लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है, लेकिन भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बिजली बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और आईपीएच विभाग को भी बारिश के कारण लाखों रुपये की चपत लगी है। डंगे गिरने, बिजली पोल गिरने और खड्डों, नालों में आई बाढ़ के कारण पाइपें बह जाने से इन विभागों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।