फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नशे के कारोबारियों पर कसा जाएगा शिकंजा

नशे के कारोबारियों पर कसा जाएगा शिकंजा

Fri, 09 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में बढ़ रहे क्राइम और नशे के कारोबार को रोकने के लिए पब्लिक पुलिस एसोसिएशन (पीपीए) भी अहम भूमिका निभाएगी। पब्लिक पुलिस एसोसिएशन हमीरपुर की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता एसपी रमन कुमार मीणा ने की। इस अवसर पर एएसपी बलवीर सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके जिला प्रधान रमेश कुमार मौजूद रहे। बैठक में जिला में विभिन्न गतिविधियों पर पीपीए द्वारा भी नजर रखे जाने पर चर्चा की गई। पीपीए की बैठक में यातायात व्यवस्था के साथ जिला में नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए खाका तैयार किया गया।
विज्ञापन

पीपीए अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पीपीए का क्राइम को रोकने के लिए पिछले काफी सालों से अहम योगदान रहा है। आगे भी पुलिस के साथ तालमेल बना कर पीपीए के सभी सदस्य एक्टिव होकर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ पीपीए के सदस्य भी दिन रात चलने के लिए तैयार होंगे। वहीं एसपी हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पीपीए का पुलिस भी पूरा साथ देगी और क्राइम को रोकने के साथ साथ नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए काम किया जाएगा। साथ ही पीपीए के साथ तालमेल बनाकर कई मामलों को सुलझाने के लिए भी अहम काम होगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मनीष पुरी, वरिष्ठ सदस्य नेक राम, मेहर सिंह, सुनील सिंह, एडवोकेट नवीन, महासचिव राजीव पुरी, संजीव कुमार, अरविंद्र सिंह, अजय पुरी, प्रेस सचिव जसवीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed