फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बुजुर्गो ने भी मतदान कर दिखाया उत्साह

बुजुर्गो ने भी मतदान कर दिखाया उत्साह

Thu, 09 Nov 2017 11:16 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्गो ने भी मतदान कर दिखाया उत्साह
pic
हमीरपुर। जिला में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाता भी मतदान करने में पीछे नहीं रहे। कइयों ने ढाई से तीन किलोमीटर का पैदल सफर तय कर वोट डाला। कुछ व्हील चेयर और गाड़ियों में सवार होकर मतदान केंद्र पर पहुंचे। हमीरपुर विस क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत दडूही में 99 वर्षीय कारजू देवी चलने में असमर्थ थी तो उसके बेटों ने माता को अपनी पीठ पर बिठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। वृद्ध ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए ईवीएम पर बटन दबाया। कारजू देवी कहती हैं कि उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं छोड़ा, जहां मतदान न किया हो। 80 वर्षीय माधो राम, 67 वर्षीय फिल्लू राम, 62 वर्षीय ब्रह्मदास, शमशेर सिंह ने दडूही मतदान केंद्र पर मतदान किया। वहीं 109 वर्षीय बरडू राम ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के मझोग में मतदान किया। बरडू राम कहते हैं कि मतदान में देश के हर नागरिक को भाग लेना चाहिए ताकि सत्ता में योग्य और विकास करने वाले नेता आएं। देश में विकास और खुशहाली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed