{"_id":"66e6dd2c22e04ca8e5014e93","slug":"113-trees-were-axed-in-one-year-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-135940-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एक वर्ष में 113 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एक वर्ष में 113 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
विज्ञापन
विभाग को 13,86,000 रुपये का नुकसान
अभी तक विभाग 11 लाख रुपये की ही कर पाया रिकवरी
70 लोगों से रिकवरी करने के लिए विभाग ने तैयार किया था प्लान
शेष राशि को रिकवर करने के लिए तैयार की जाएगी टीम
आगामी समय में अवैध कटान को रोकने के लिए जिलास्तर पर होगा निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में एक वर्ष के भीतर वन काटु 113 पेड़ों को काट चुके हैं। लाखों रुपये की कीमत वाले इन पेड़ों की रिकवरी करने के लिए विभाग को एक वर्ष में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वन कटान के इन मामले में वन विभाग को 13 लाख 86 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग की ओर से अभी तक 11 लाख रुपये के पेड़ों की रिकवरी की गई है जबकि शेष राशि की रिकवरी के लिए विभाग की ओर से 43 वन काटुओं पर एफआईआर की गई है। जिले में ये पेड़ काटन के मामले वन विभाग की 70 बीटों के हैैं।
इन बीटों में एक वर्ष में मुख्यता: खैर के पेड़ों का कटान हुआ है। कुछेक स्थानों पर कटे हुए पेड़ों को वन काटु जड़ों सहित उखाड़ कर ले गए थे। इनकी कीमत लाखों रुपये है। ऐसे में विभाग की ओर से पेड़ कटान के मामलों को कम करने के लिए अब जिलास्तरीय टीम का गठन किया जाएगा ताकि 70 बीटों का निरीक्षण करवाया जा सके। निरीक्षक टीम जिला की सभी बीटों में जाकर अवैध कटान के स्पॉट का निरीक्षण करेगी। सबसे अधिक निरीक्षण विभाग की ओर से चिह्नित 17 सक्रिय बीटों का किया जाएगा ताकि अवैध कटान को कम किया जा सके और पेड़ों को बढ़ाया जा सके। पेड़ कटान के मामलों में विभाग की ओर से शक के आधार पर वन काटुओं को पकड़ा गया है। आगामी समय में वन कटान के मामले में विभाग की ओर से वन काटुओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस बारे में डीएफओ अंकित सिंह ने कहा कि एक वर्ष में विभाग के पास 113 पेड़ कटान के मामले आए हैं। इससे विभाग को 13,86000 रुपये का नुकसान हुआ है। आगामी समय में विभाग की ओर से निरीक्षण टीम का गठन किया जाएगा ताकि वनों को बचाया जा सके।