फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अनुबंध लेक्चररों को नियुक्ति तिथि से मिले वरीयता लाभ: संघ

अनुबंध लेक्चररों को नियुक्ति तिथि से मिले वरीयता लाभ: संघ

Sun, 17 Mar 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के राज्य प्रधान केसर सिंह ठाकुर, प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा, उपाध्यक्ष विकास रतन, विनोद बन्याल, लोकेंद्र नेगी ने सरकार से आग्रह किया है कि लेक्चरर संघ की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। संघ के प्रांतीय प्रेस सचिव ने अनुबंध लेक्चरर को नियुक्ति तिथि से वरीयता लाभ देने, प्रैक्टीकल भत्ता देने और स्कूलों के प्रिंसिपल की पदोन्नति में लेक्चरर का कोटा बढ़ाने की मांग की है। संघ शीघ्र ही मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को ज्ञापन देगा।
विज्ञापन

संघ ने पैरा और पीटीए शिक्षकों को वित्तीय लाभ देने का स्वागत किया है। वहीं, मांग की है कि लेक्चरर के हित में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को शीघ्र लागू किया। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करवाने के लिए दोबारा न्यायालय की शरण ली जाएगी। संघ के प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने कहा कि अरसा बीत जाने के बाद भी स्कूल लेक्चरर जो वर्ष 2003 से पूर्व अनुबंध आधार पर तैनात थे, उनके पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के पेंशन देने के फैसले को अभी तक लागू नहीं किया गया है। इस फैसले को लागू करवाने के लिए संघ न्यायालय की शरण में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed