{"_id":"5c8d3786bdec221423553adf","slug":"111552758662-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब गायक हरभजन मान होंगे स्टार कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब गायक हरभजन मान होंगे स्टार कलाकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। चार दिवसीय राष्ट्रीय होली महोत्सव ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर के चौगान में 18 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। 18 मार्च को होली महोत्सव के शुभारंभ पर हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव बीके अग्रवाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि समापन पर डॉ. श्रीकांत बाल्दी अतिरिक्त मुख्य सचिव बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। होली महोत्सव के प्रथम दिन शाम 3 बजे शोभा यात्रा में शामिल होंगे तथा 4:30 बजे मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। होली महोत्सव के दौरान लोगों के भरपूर मनोरंजन के लिए स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ स्टार कलाकार भी आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त एवं होली महोत्सव आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. रिचा वर्मा ने बताया कि 18 मार्च को होली महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध पंजाबी स्टार कलाकार हरभजन मान के नाम रहेगी। हालांकि, इससे पूर्व अख्तर ब्रदर्ज को स्टार कलाकार बुलाने की बात भी हो रही थी लेकिन, किन्ही कारणों से इसे रद्द कर दिया गया है। 19 मार्च को दूसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी नाइट के रूप में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ रिचा वर्मा और पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन विशेष अतिथि होंगेे। इसी प्रकार होली महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी स्टार कलाकार गीता जैलदार अपनी दिलकश आवाज का जादू बिखेरेंगी। इस अवसर पर मंडलायुक्त मंडी तथा कांगड़ा मंडल विकास लाबरू मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। होली महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पंजाबी स्टार कलाकार कुलविंदर बिल्ला के नाम रहेगी। इस अवसर पर डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि होली महोत्सव के दौरान खेल प्रेमियों के लिए खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। 19 मार्च को सुबह 11 बजे से कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 20 मार्च को बेबी शो तथा डॉग शो, जबकि 21 मार्च को दोपहर 2:30 बजे से कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन