फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अर्जुन और मनीषा बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

अर्जुन और मनीषा बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Thu, 14 Mar 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में वीरवार को वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार सेवानिवृत्त कर्नल एडी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान प्रधानाचार्य ने डॉ. हरदेव सिंह जम्वाल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एथलेटिक मीट में लड़कों की 5000 मीटर दौड़ में विशाल ने प्रथम, तरुण ने दूसरा और अजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में कोमल प्रथम, सोन प्यारी द्वितीय और आंचल तृतीय स्थान पर रही। 10000 मीटर दौड़ लड़कों के वर्ग में रोहित रांगड़ा प्रथम, अजय कुमार द्वितीय और राजीव कुमार तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, लड़कियों में मनीषा प्रथम कोमल राणा द्वितीय और आंचल ठाकुर तृतीय स्थान पर रही। लड़कों में डिस्कस थ्रो में सुनील कुमार प्रथम, शब्बीर द्वितीय और अमन तृतीय स्थान पर रहा। जबकि, लड़कियों में मनीषा प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और ललिता तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

भाला फेंक स्पर्धा लड़कों में कार्तिक प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय और अनिकेत तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, लड़कियों में मीनाक्षी पहले, ललिता दूसरे और शिल्पा तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की 800 मीटर दौड़ में अमन पहले, साहिल ठाकुर दूसरे और नीलू गर्ग तीसरे स्थान पर रहे। जबकि, लड़कियों में ममता पहले, प्रिया दूसरे और पल्लवी तीसरे स्थान पर रही। लंबीकूद लड़कों में रोहित प्रथम, रोहित हीर द्वितीय और रोहित शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। जबकि, लड़कियों में मनीषा कुमारी पहले, भारती ठाकुर दूसरे और दीपशिखा तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में अर्जुन ने पहला, विकास राजपूत ने दूसरा और अनमोल ठाकुर ने तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

वहीं, लड़कियों में मनीषा ने प्रथम, प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में अर्जुन भारद्वाज प्रथम, विकास रणौत द्वितीय, अनमोल तृतीय और लड़कियों में मनीषा कुमारी प्रथम, प्रिया ठाकुर द्वितीय और ज्योति बाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप में रोहित ने पहला, अक्षय ने दूसरा और रोहित हीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में अभिषेक पहले, आदित्य दूसरे और नंद लाल तीसरे स्थान पर रहे। ऊंचीकूद में लड़कों में रोहित शर्मा प्रथम, अक्षय द्वितीय और दीपक शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में शिवाली प्रथम, शिवानी द्वितीय और सोनप्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की रिले रेस में अभिषेक, अभिषेक ठाकुर और रोहित की टीम विजेता रही। वहीं लड़कियों में मनीषा कुमारी, ममता और शिवानी की टीम विजयी रही। इस अवसर पर लड़कों के वर्ग में अर्जुन और लड़कियों के वर्ग में मनीषा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed