{"_id":"5c4f39e9bdec2256646aacc6","slug":"111548696041-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध में 19","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोटसिद्ध में 19
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। जिला के दियोटसिद्ध कस्बे में करीब 36 सालों बाद बर्फ के फाहे गिरे हैं। जनवरी माह में शिमला, मनाली सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में लोगों ने बर्फबारी का आनंद लिया है, वहीं हमीरपुर जिले के दियोटसिद्ध में इस बार लोगों ने बर्फ के फाहों का आनंद लिया। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के महंत राजेंद्र गिरी ने बताया कि 27 जनवरी को दियोटसिद्ध में हल्की बर्फबारी हुई है।
वहीं मंदिर के न्यासी पवन जगोता ने कहा कि करीब 36 सालों के बाद दियोटसिद्ध के आसपास बर्फ के फाहे गिरे हैं। वर्ष 1982 में दियोटसिद्ध क्षेत्र में बर्फबारी हुई थी। लोगों ने बर्फबारी का आनंद लिया है। हमीरपुर जिले में बर्फ का गिरना लोगों के लिए असामान्य घटना मानी जा रही है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब हमीरपुर जिले में बर्फबारी हुई हो। रविवार शाम को दियोटसिद्ध के साथ लगते बिलासपुर जिला के कई स्थानों में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। बर्फ के फाहे गिरने की इस घटना को क्षेत्र के लोगों ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जिसमें जमीन पर बर्फ की परत जमी हुई है। वहीं इन फाहों के गिरने के बाद लोगों ने ऐसी पोस्ट को शेयर भी किया है।