फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुक्खू के जिले में वीरभद्र के बाद अब आएंगे राठौर

सुक्खू के जिले में वीरभद्र के बाद अब आएंगे राठौर

Tue, 22 Jan 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हाल ही में हुए दौरे के बाद अब नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सुक्खू के गृह जिले में आ रहे हैं। डैमेज कंट्रोल की दृष्टि से राठौर का यह हमीरपुर दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुखविंद्र सुक्खू के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटने के बाद वीरभद्र की तरह ही कुलदीप राठौर का भी 24 जनवरी को हमीरपुर का पहला दौरा है। इससे पूर्व वीरभद्र सिंह 12 जनवरी को हमीरपुर आए थे। लेकिन, वीरभद्र सिंह ने मझोट के गजोह में आयोजित जनसभा में अपने तरकश से सुक्खू पर खूब तीर छोड़े। यही नहीं वीरभद्र सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी पर भी कबाड़खाना शब्द का प्रयोग कर गुबार निकाला था।
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह की सुक्खू पर टिप्पणी के बाद पूरे प्रदेश में इस्तीफों का दौरा शुरू हुआ। हमीरपुर से भी कई पदाधिकारियों ने अपना पद छोड़ नाराजगी जताई थी। बची हुई कसर शिमला में नये अध्यक्ष की ताजपोशी के दौरान हुई मारपीट में पूरी हो गई। जहां हमीरपुर से इंटक नेता राजीव राणा पर हमला हुआ। इस हमले के बाद राजीव राणा ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर वीरभद्र सिंह और उनके पुत्र विक्रमादित्य पर गंभीर आरोप लगाए। इस सारे घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में भारी उबाल है। अब देखना दिलचस्प होगा कि राठौर हमीरपुर में वीरभद्र सिंह और विधायक राजेंद्र राणा की जुगलबंदी के कारण चल रही खटपट को किस हद तक खत्म करने का प्रयास करते हैं। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने बताया प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर 24 जनवरी को हमीरपुर में पहुंचेंगे और परिधि गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे। विधायक ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के आने से पहले उनका हमीरपुर जिले में पहली बार पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसके लिए जिलाभर के सभी कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed