फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गैर जिम्मेदाराना बयान देने पर संघ का प्रदेश उपप्रधान निष्कासित

गैर जिम्मेदाराना बयान देने पर संघ का प्रदेश उपप्रधान निष्कासित

Fri, 30 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर्स यूनियन की बैठक प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हमीरपुर में हुई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, प्रदेश प्रेस सचिव जगरनाथ ठाकुर, पवन कुमार ठाकुर, रत्न चंद मौजूद रहे। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मंडी क्षेत्र से ड्राइवर्स यूनियन के लाल रंग के पैड का सोशल मीडिया पर वायरल होना दुखद है।
विज्ञापन

जबकि संघ का मंडी क्षेत्र में पैड नीले रंग का है। इस लाल रंग के पैड पर मंडलीय प्रबंधक शिमला के बारे में गैर जिम्मेदाराना बयान छपा था। इस गलत पैड का इस्तेमाल अलग-अलग संगठन के पदाधिकारी ड्राइवर्स यूनियन की छवि खराब करने में लगे हुए हैं। इसमें मंडी क्षेत्र से संघ के प्रदेश उपप्रधान प्रकाश चंद की भी मिलीभगती है। इसलिए संघ ने उक्त पदाधिकारी को संघ से निष्कासित कर दिया है। कहा कि प्रकाश चंद पत्राचार के माध्यम से संघ की छवि खराब करने में लगा हुआ है। अध्यक्ष ने कहा कि अगर इसके बाद भी वह नहीं माना तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed