{"_id":"5be46795bdec22693f5f6861","slug":"111541695381-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौंग एरिया में विदेशी परिंदों की किलकारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौंग एरिया में विदेशी परिंदों की किलकारियां शुरू
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पर्यटकों की पहली पसंद पौंग एरिया में विदेशी पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है। पौंग एरिया में सर्दियों शुरू होते ही करीब चार हजार विदेशी परिंदे पहुंच चुके हैं। विभाग का मानना है कि अगले माह के अंत तक सभी विदेशी पक्षी पौंग वेटलैंड में पहुंच जाएंगे। पौंग एरिया में यह विदेशी पक्षी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते हैं। देश-विदेश से काफी संख्या में पर्यटक पौंग एरिया में पहुंचते हैं। 15 नवंबर से पर्यटक सीजन शुरू हो रहा है।
इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पक्षियों पर नजर रखने के लिए वन्य जीव विभाग ने इस बार चार सीसीटीवी भी लगाए हैं। इन कैमरों के माध्यम से विभाग पक्षियों की हलचल और शिकारियों पर नजर रखेगा। पौंग एरिया में काफी संख्या में विदेशी पक्षी पहुंचते हैं। नवंबर माह से लेकर फरवरी माह तक पर्यटक सीजन होता है। काफी संख्या में पक्षी प्रेमी अपने-अपने कैमरे लेकर पक्षियों की फोटा खींचते हैं और इनके बारे में जानकारी हासिल करते हैं। पर्यटकों के रहने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है। इस संबंध में वन्य जीव मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार ने कहा कि पौंग एरिया में विदेशी पक्षी आना शुरू हो गए हैं। इस बार उम्मीद है कि पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। कृष्ण ने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार पौंग एरिया अलग होगा। पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी।