{"_id":"5b9e9455867a557f5d4c3926","slug":"111537119317-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथोल में 3 करोड़ 45 लाख से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथोल में 3 करोड़ 45 लाख से बनेगा पुल
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
जलाड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत हथोल का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान सेवन कुमार की अगुवाई में पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से नादौन रेस्टहाउस में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बटराण-ग्वालपत्थर सड़क पर हथोल में मान खड्ड पर पुल स्वीकृत कराने के लिए पूर्व विधायक का आभार जताया।
प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक से मांग की है कि पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से करवाया जाए। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत में प्रस्तावित पेयजल स्कीम का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री से करवाने की मांग की। जिस पर पूर्व विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुल का शिलान्यास करेंगे। पंचायत प्रधान सेवन कुमार ने बताया कि पुल के निर्माण के लिए 3 करोड़ 45 लाख रुपये मंजूर हुए हैं और 2 करोड़ की पहली किस्त भी लोक निर्माण विभाग के पास पहुंच गई है। पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नवंबर महीने में पुल का शिलान्यास करेंगे। पुल के बनने से हजारों लोगों को लाभ होगा। प्रदेश सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है और पूरे प्रदेश का समग्र विकास किया जा रहा है।