फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बीजेपी में शामिल

सुजानपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बीजेपी में शामिल

Wed, 12 Sep 2018 11:26 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बीजेपी में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक राजेंद्र राणा के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमन अटवाल कांग्रेस को छोड़ बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। सुमन अटवाल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कांग्रेस विधायक अनीता वर्मा की काफी करीबी मानी जाती रही हैं। बीजेपी ने सेंध लगाते हुए उन्हें भाजपा में शामिल कर लिया है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुमन अटवाल को पटका पहनाकर बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष का इस तरह बीजेपी में शामिल होना स्थानीय विधायक के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लिए भी नुकसानदायक है। सुमन अटवाल सुजानपुर नगर परिषद से पार्षद भी हैं। सुमन के कांग्रेस पार्टी को छोड़ते ही नगर परिषद सुजानपुर ने 8 सितंबर को नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी है। निवर्तमान अध्यक्ष रमन भटनागर अपने पद से त्याग पत्र दे चुके हैं। वार्ड नंबर एक से पार्षद से अध्यक्ष रहे रमन भटनागर राजेंद्र राणा के नाम पर चुनाव में उतरे थे। लेकिन, बाद में भाजपा के रथ पर सवार होकर नगर परिषद अध्यक्ष बन गए। नगर परिषद में अढ़ाई-अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल का फॉर्मूला तय हुआ था।
विज्ञापन

इस कारण रमन ने बीते दिनों अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद राजेंद्र राणा के दूसरे पार्षद समर्थक वार्ड नंबर 2 के दीप कुमार तीन माह पहले भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अब ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पार्षद सुमन कांग्रेस को अलविदा कर गईं। नगर परिषद के कुल 9 वार्डों में पांच महिलाएं पार्षद हैं। इनमें से अब भाजपा के 7 पार्षदों की संख्या में चार महिलाएं पार्षद शामिल हैं। उधर सुमन अटवाल के भाजपा में शामिल होने को लेकर नगर परिषद में किसी ओहदे को लेकर भी अटकलें शुरू हो गई हैं। इस संबंध में एसडीएम सुजानपुर शिव देव सिंह का कहना है कि 18 सितंबर को नगर परिषद अध्यक्ष के लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed