फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुल्याण गांव में बारिश से रिहायशी मकान की दीवारें गिरीं

सुल्याण गांव में बारिश से रिहायशी मकान की दीवारें गिरीं

Fri, 17 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत भदरूं के गांव सुल्याण में एक रिहायशी स्लेटपोश मकान की पीछे की दीवारें बारिश से गिर गई हैं। दीवारें गिरने से लाखों का नुकसान हुआ है। तीन दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण यह घटना घटी है। सुल्याण गांव निवासी शादी लाल का कहना है कि वह रात को कमरे में सो रहे थे। उनकी पत्नी ने दीवार गिरने की आवाज सुनी। आवाज सुनने के बाद पत्नी ने उन्हें उठाया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने देखा की जिस कमरे में वह सो रहे थे उस कमरे की पीछे की दीवार गिर गई और छत भी नीचे गिर गई। हालांकि इसमें जान का नुकसान नहीं हुआ है। सुबह गांव के लोगों ने शादी लाल के सामान को घर से बाहर निकाला और पड़ोसी के घर में शरण ली। अब शादी लाल के पास रहने के लिए घर नहीं है। वह पड़ोसियों के घर में रह रहे हैं। लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि शादी लाल को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके साथ उनके मकान के साथ लगते किशन चंद के मकान में भी दरारें आ गई हैं। ग्राम पंचायत भदरूं की प्रधान प्रोमिला देवी का कहना है कि प्रशासन से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed