{"_id":"5b3e56ad4f1c1b5d478b4bb3","slug":"111530812077-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के चार सालों में चार पैसे का नहीं हुआ भ्रष्टाचार : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के चार सालों में चार पैसे का नहीं हुआ भ्रष्टाचार : अनुराग
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के चार सालों में चार पैसे का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। जबकि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंच गया था। मैहरे विश्रामगृह में आयोजित समारोह में सीता राम भारद्वाज ने अपने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थामा। सांसद अनुराग ठाकुर ने उनको हार, पगड़ी, पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। इस दौरान विशेष तौर पर उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, जिला परिषद चेयरमैन राकेश ठाकुर, मंडल प्रभारी आदर्श कांत, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा ने सीता राम भारद्वाज का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।
सीता राम भारद्वाज पूर्व में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव रह चुके हैं। विधानसभा चुनावों में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं। जिसके चलते कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। सीता राम के समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने पर विस क्षेत्र में भाजपा का कुनबा बढ़ गया है। संासद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन चार सालों में हमीरपुर रेलवे लाइन को 2800 करोड़ रुपये मंजूर करवाए गए हैं। जल्द ही हमीरपुर के लोगों को रेल सुविधा मिलेगी। बिलासपुर भानुपल्ली रेल लाइन का कार्य प्रगति पर है। प्रशासन को निर्देश दिए कि वह बड़सर में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध करवाएं। संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिससे युवा वर्ग नशे से दूर रखेगा और अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और ओलंपिक खेलों में भाग ले सकता हैै। उन्होंने बड़सर विस क्षेत्र में भी मोबाइल वैन सेवा शुरू करने की घोषणा की।