{"_id":"5b3cceaf4f1c1b0e278b477a","slug":"111530711727-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद अनुराग के आवास का घेराव आज, तनावपूर्ण माहौल के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद अनुराग के आवास का घेराव आज, तनावपूर्ण माहौल के आसार
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। युवा कांग्रेस वीरवार को हमीरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर के समीरपुर स्थित आवास का घेराव करेगी। यूथ कांग्रेस ने शांतिपूर्ण घेराव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं युवा कांग्रेस की इस रणनीति का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भाजयुमो ने भी कमर कस ली है। दोनों दलों की तैयारियों के कारण तनावपूर्ण माहौल के कयास लगाए जा रहे हैं।
प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर के आवास के शांतिपूर्वक घेराव पर जिस तरह भाजपा युवा मोर्चा ने पुलिस की भूमिका निभाने की धमकी दी है, उससे साफ जाहिर है कि भाजपा को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं। अभिषेक ने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने से सच्चाई जनता से छुपाई नहीं जा सकती।
युवा कांग्रेस के इस अभियान के तहत प्रदेश के तीन अन्य भाजपा सांसदों के आवास का भी घेराव किया गया। लेकिन, उन सांसदों ने कोई छटपटाहट नहीं दर्शाई और न ही उनके समर्थकों ने पुलिसिया भूमिका निभाने की धमकी दी। लेकिन, हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर का युवा कांग्रेस की ओर से शांतिपूर्वक घेराव करके उनसे उनकी कारगुजारी का लेखा-जोखा मांगने पर सांसद समर्थकों में इतनी खलबली क्यों मची है। वहीं भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली और जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने कहा कि युकां पहले पूर्व कांग्रेस सरकार के पांच साल का हिसाब दे। उसके बाद वह सांसदों से जवाब मांगे। भाजयुमो के पदाधिकारियों ने कहा कि युकां के इस विरोध प्रदर्शन का उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार सांसद चुने अनुराग ठाकुर के विकास कार्य जनता को दिख रहे हैं।