{"_id":"5ade22764f1c1b62098b6345","slug":"111524507254-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपप्रधान ने खोला अपनी पंचायत के प्रधान के विरुद्ध मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपप्रधान ने खोला अपनी पंचायत के प्रधान के विरुद्ध मोर्चा
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की एक पंचायत के उपप्रधान ने अपनी ही पंचायत की प्रधान के विरुद्ध मनमाने तरीके से काम करने की शिकायत बीडीओ भोरंज से की है। शिकायत में उपप्रधान ने पंचायत की महिला प्रधान पर आरोप लगाया है कि प्रधान ने ग्राम सभा में प्रस्ताव डाला और कार्य को लेकर मैटीरियल कोटेशन 15 अप्रैल तक आमंत्रित की।
इस बारे प्रधान ने नोटिस बोर्ड पर भी 15 अप्रैल तक कोटेेशन आमंत्रित करने और 25 अप्रैल को कोटेशन को खोलने बारे नोटिस लगाया। लेकिन प्रधान ने अपने करीबियों को फायदा पहुंचाने के लिए कोटेशन को 15 अप्रैल को ही आवेदनकर्ताओं की गैर मौजूदगी में खोल दिया। वहीं इसी पंचायत की एक महिला ने प्रधान पर डंगे के कार्य में अनियमितताएं बरतने की शिकायत बीडीओ भोरंज को सौंपी है। इस संबंध में बीडीओ भोरंज कीर्ती चंदेल का कहना है कि कोटेशन के मामले में कई पंचायतों की शिकायतें आ रही हैं। इन सभी शिकायतों की जल्द ही जांच की जाएगी।