फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   डॉ. आकृति बनीं हमीरपुर की एसएचओ

डॉ. आकृति बनीं हमीरपुर की एसएचओ

Mon, 26 Mar 2018 10:38 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉक्टरी छोड़ आईपीएस अधिकारी बनी डॉ. आकृति शर्मा ने सोमवार को हमीरपुर पुलिस थाना में एसएचओ का पदभार ग्रहण किया। वर्ष 1999 से लेकर लंबे समय तक जिला में दो बार पुलिस अधीक्षक रहे आरएम शर्मा की बेटी डॉ. आकृति शर्मा ने हाल ही में जिला में बतौर प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारी ज्वाइन किया है।
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा से वर्ष 2010 में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद डॉ. आकृति शर्मा ने आईजीएमसी शिमला में वर्ष 2012 से 2013 तक सेवाएं दी हैं। आईपीएस 2016 बैच की पुलिस अधिकारी डॉ. आकृति इससे पहले भारतीय रेलवे में भी बतौर असिस्टेंट सिक्योरिटी कमांडेंट सेवाएं दे चुकी हैं। मूलत: ऊना जिला की रहने वाली डॉ. आकृति की स्कूल स्तर की पढ़ाई हमीरपुर में ही हुई है। उनके पिता आरएम शर्मा प्रदेश पुलिस विभाग से डीआईजी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed