{"_id":"5a7356674f1c1bef7b8b4c6c","slug":"111517508199-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब नेशनल बैंक में बनेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब नेशनल बैंक में बनेंगे आधार कार्ड
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को अब बैंक शाखा में ही आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध करवा दी है। इससे बैंक खातों को आधार से लिंक करवाने में पेश आने वाली मुश्किलें दूर होंगी। महत्वपूर्ण फैसले के तहत अब बैंकों में ही नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे। अपने ग्राहकों को आधार कार्ड एनरॉलमेंट और अपडेट की सुविधा देने के लिए पीएनबी ने पहल की है। प्रारंभिक चरणों में पीएनबी ने हमीरपुर मंडल की तीन शाखाओं में यह सुविधा देना शुरू की है। हमीरपुर जिला की बचत भवन शाखा के अलावा ऊना और बिलासपुर जिला मुख्यालय में चल रही बैंक शाखाओं में आधार कार्ड बनाने, आधार अपडेट करने व प्रिंट आउट लेने की सुविधा शुरू की है। इससे ग्राहकों को अपने बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आधार सेंटरों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। खाताधारकों के आधार संबंधी सारे काम बैंक में ही हो जाएंगे। यदि किसी खाताधारक के पास आधार है, लेकिन उसकी डिटेल बैंक की डिटेल के मेल नहीं खा रही है, तो भी बैंक को ही आधार अपडेट करना होगा। इस सुविधा के तहत आधार कार्ड निशुल्क बनेंगे। कोई चीज अपडेट करवाने के लिए 30 रुपये शुल्क रखा गया है। आधार कार्ड का ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट 12 रुपये एवं रंगीन प्रिंट 24 रुपये में लिया जा सकेगा। शुरू में एक ही बैंक की आसपास की पांच-छह शाखाओं में से किसी एक में यह सुविधा दी जाएगी। बैंक के लिए हर शाखा में यह व्यवस्था करना मुश्किल होगा। ग्राहकों को इस बारे में सूचना देकर संबंधित ब्रांच पर भेजा जा सकेगा। अगर बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया जाता है तो वह नॉन ऑपरेशनल हो जाएंगे। यूआईडीएआई ने अब आधार (एनरॉलमेंट एंड अपडेट) रेग्युलेशंस, 2016 में भी संशोधन किया है। इससे सभी शेड्यूल्ड बैंक यूआईडीएआई रजिस्ट्रार बन जाएंगे और उनके पास आधार एनरॉलमेंट का अधिकार होगा। हमीरपुर पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख सुबोध काला ने कहा कि हमीरपुर मंडल के तहत तीन शाखाओं में आधार एनरॉलमेंट सेंटर स्थापित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे कुछ अन्य शाखाओं में भी यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन