{"_id":"5a6f5d504f1c1bb2208b6068","slug":"111517247824-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर होली मेले को नहीं मिला अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर होली मेले को नहीं मिला अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक सुजानपुर होली पर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने की घोषणा पूरी नहीं हो पाई हैं। मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने के लिए लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा। होली पर्व को करीब एक माह का समय बचा है। लोगों को अब भाजपा सरकार से उम्मीद बंधी है कि वह इस मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देंगे।
राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले इस होली मेले को दो वर्ष पहले पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की घोषणा की थी। आज तक इसे अंतरराष्ट्रीय दर्जा नहीं मिल पाया है। पिछले वर्ष भोरंज विस के उपचुनाव की आचार संहिता के चलते विकास के नाम पर होने वाली कोई घोषणा न होने के कारण मेला फीका रहा। चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले इस मेले को अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित करने की कांग्रेस सरकार की मात्र घोषणा ही रह गई। अब शहरवासियों को भाजपा सरकार से इस मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने की घोषणा की उम्मीद बंधी है। लोगों संदीप सोनी, सुरेश भारद्वाज, विवेक ठाकुर और रोहित शर्मा ने सरकार से होली मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की मांग उठाई है।