{"_id":"5a1826044f1c1bc1678bd7b9","slug":"111511532036-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोटा में मृत मिला तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोटा में मृत मिला तेंदुआ
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा(हमीरपुर)। उपतहसील भोटा के बस स्टैंड के समीप वार्ड नंबर छह के खेतों में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। इस बारे में सबसे पहले ग्रामीण सेवानिवृत्त कैप्टन मुख्तयार सिंह को पता चला। जब वह अपने खेतों की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने खेतों में मृत पड़े तेंदुए और उसके साथ मृत पड़े दो कुत्तों को देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पार्षद रिंका देवी को दी। पार्षद ने नपं अध्यक्ष सर्वजीत कौर को इसकी जानकारी दी। अध्यक्ष ने इस घटना की जानकारी वन विभाग व पुलिस विभाग को दी।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि तेंदुए की मौत कैसे हुई, इसके बारे में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। तेंदुए की मौत के कारणों को लेकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। उधर, रेंज ऑफिसर मनसा राम का कहना है कि तेंदुए का पोस्टमार्टम करवा दिया है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। तेंदुए के शव को झिरालड़ी के जंगल में जला दिया है। इसकी प्राथमिकी पुलिस विभाग में दर्ज करवा दी है। इस मौके पर प्यारे लाल, रमा रानी, अभिलाष चंदेल, प्रवीन कुमार व राकेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।