फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   111 students selected from the district for Inspire Award Scheme

इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए जिले से 111 विद्यार्थी चयनित

Fri, 11 Nov 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत जिले के 111 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली की ओर से चयनित विद्यार्थियों को अवार्ड राशि जारी कर दी गई है। प्रत्येक विद्यार्थी को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए दस-दस हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। नए-नए वैज्ञानिक विचारों को विकसित करने और विज्ञान पर आधारित मॉडलों का निर्माण करने वाले विद्यार्थियों को यह राशि प्रदान की गई है, ताकि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक तथ्यों व सोच का विकास हो सके।
विज्ञापन

इस राशि से अब विद्यार्थी विज्ञान मॉडल तैयार करेंगे और आगामी समय में होने वाली जिलास्तरीय इंस्पायर मानक मॉडल प्रदर्शनी में उन्हें प्रदर्शित करेंगे। इस दौरान बेहतरीन मॉडल प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थी का चयन राज्यस्तरीय मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी अपना मॉडल प्रदर्शित कर सकते हैं। जिला स्तरीय इंस्पायर मानक मॉडल प्रदर्शनी को नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। लेकिन, अभी तक इसके लिए तिथियां निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन

इंस्पायर मानक अवार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है, ताकि विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ा जा सके और उनका मानसिक विकास हो सके। उधर, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल ने कहा कि जिलाभर से इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत 111 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। इन विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए दस-दस हजार रुपये मिल चुके हैं। सभी विद्यार्थी नवंबर के अंतिम सप्ताह होने वाली जिला स्तर मॉडल प्रदर्शनी में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय प्रदर्शनी में हमीरपुर सहित ऊना और बिलासपुर जिले के भी 265 विद्यार्थी अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed