फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   11 players reached the police station and accused the physical education teacher of assault.

Hamirpur (Himachal) News: 11 खिलाड़ियों ने थाने में पहुंच शारीरिक शिक्षक पर लगाए मारपीट के आरोप

Thu, 02 Oct 2025 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 02 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के राजकीय उच्च विद्यालय नरेली के 11 विद्यार्थियों ने शारीरिक शिक्षक पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे खिलाड़ी छात्रों ने अभिभावकों के साथ पुलिस थाना हमीरपुर पहुंचकर इस विषय पर शिकायत दी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि शारीरिक शिक्षक बच्चों के साथ मारपीट करता है, जिससे छात्रों में भय और तनाव का माहौल है। शिकायत को लेकर स्कूल के 11 छात्रों ने अभिभावकों के साथ पुलिस थाना हमीरपुर में लिखित शिकायत दी है। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी इस मामले में जांच कमेटी गठित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया कि बच्चों के साथ हो रही मारपीट असहनीय है और इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभिभावकों का कहना है कि शारीरिक शिक्षक का व्यवहार पिछले कुछ दिनों से बच्चों के प्रति बिल्कुल सही नहीं है। शिक्षक बच्चों को डराता-धमकाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खिलाड़ियों ने बताया कि पहली अक्तूबर से भोरंज स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू होनी थी। ऐसे में शारीरिक शिक्षक ने स्कूल के सभी खिलाड़ी छात्रों को सुबह 6:00 बजे तक स्कूल पहुंचने और साथ ही 700 रुपये लाने के आदेश दिए थे। उन्होंने साफ कहा था कि जो खिलाड़ी समय पर स्कूल नहीं पहुंचेगा, उसे टीम से बाहर कर दिया जाएगा।
इसी दबाव में ज्यादातर खिलाड़ी सुबह 6:00 बजे से पहले ही स्कूल में पहुंच गए, लेकिन शिक्षक लगभग साढ़े छह बजे स्कूल पहुंचे और वहां मौजूद खिलाड़ियों से नाराज हो गए और बेवजह मारपीट भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें थप्पड़ भी जड़े गए और मुर्गा बनने की सजा भी दी गई। वहीं, प्रतियोगिता के लिए टीम को लेकर नहीं गए, जिसके उपरांत खिलाड़ियों ने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
कोट
सरकारी स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने शारीरिक शिक्षक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। खिलाड़ियों का मेडिकल करवाया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

-कुलवंत सिंह, थाना प्रभारी सदर

मामला संज्ञान में आया है। शिकायत आने के बाद दो अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की गई है। मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, हमीरपुर

कुठेड़ा में बच्चों को ले जाने के लिए बस रुकवाई थी, लेकिन कोई नहीं आया। बच्चों को बस स्टैंड हमीरपुर में जाकर देखा, लेकिन बच्चे यहां से भी निकल गए थे। बच्चों से कोई मारपीट नहीं की गई है। थाना से फोन आने के बाद शिकायत की जानकारी मिली है। यह आरोप सरासर झूठे हैं।
राज कुमार, शारीरिक शिक्षक, राजकीय उच्च विद्यालय, नरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed