फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   11 member committee will be formed at every booth: Birla

हर बूथ पर बनेगी 11 सदस्यीय कमेटी : बिरला

Mon, 11 Nov 2024 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 11 Nov 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


भोरंज और सुजानपुर मंडल के संगठन पर्व की कार्यशाला हुई संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान का तीसरा चरण शुरू हो गया है। संगठन पर्व के नाम से यह तीसरा चरण संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत भोरंज एवं सुजानपुर मंडलों की कार्यशाला का आयोजन हुआ।
भोरंज मंडल की कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष एवं चुनाव सह अधिकारी ऊषा बिरला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। ऊषा बिरला ने कहा कि दो सांसदों वाली भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश स्तरीय व जिला स्तरीय कार्यशालाएं हो चुकी हैं। अब यह कार्यशाला मंडल स्तर पर हो रही हैं। 11 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक बूथों के चुनाव करवाए जाएंगे। 11 सदस्यीय बूथ कमेटी हर बूथ पर बनाई जाएगी और हर वर्ग को इन 11 सदस्य कमेटी में तरहीज दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने बूथ स्तर को मजबूत कर ही आगे बढ़ी है। मंडल कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष भोरंज ने अशोक ठाकुर ने आए हुए मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, जिला उपाध्यक्ष अभ्यवीर सिंह लवली, मंडल महामंत्री विपिन अग्निहोत्री, अजय शर्मा, मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्षा अंजू ठाकुर, नीलम अरोड़ा, शशि कुमार, संजय ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed