फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   11 crore to be spent on the widening of the Manoh-Tikkar road.

Hamirpur (Himachal) News: मनोह-टिक्कर सड़क के विस्तार पर खर्च होंगे 11 करोड़

Thu, 03 Sep 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
11 crore to be spent on the widening of the Manoh-Tikkar road.
मनोह से टिक्कर वाया बेहड़वीं-धिरवीं सड़क पर निर्माण के लिए की खुदाई। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के पट्टा अनुभाग के तहत मनोह से टिक्कर वाया बेहड़वीं-धिरवीं सड़क के विस्तारीकरण पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ करीब 40 छोटे-बड़े डंगों और सात किलोमीटर हिस्से में पक्की नालियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्य शुरू हो चुका है और इसे एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 12.195 किलोमीटर लंबी सड़क की कम चौड़ाई के कारण इस मार्ग पर लंबी दूरी की बसों की आवाजाही में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

इसी समस्या के समाधान के लिए सड़क का विस्तार किया जा रहा है। मनोह, बेहड़वीं, धिरवीं, रौहीं और टिक्कर के बीच करीब चार किलोमीटर हिस्से में डंगों का निर्माण होगा। मनोह के पास डंगों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि बेहड़वीं जट्टां के पास काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तारीकरण के बाद सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर होगी। बारिश के पानी से सड़क को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सात किलोमीटर हिस्से में पक्की नालियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा सोलिंग और बिटुमिन का कार्य भी किया जाएगा।
सड़क के विस्तारीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है। कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों कुलदीप सिंह, अरविंद, जसवीर सिंह, रतन चंद, विवेक, अजीत कुमार, कमल चंद, रिखी राम और मिलखी राम सहित अन्य ने विधायक सुरेश कुमार का आभार जताया।



कोट :

मनोह-टिक्कर वाया धिरवीं सड़क के विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। 11 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य को एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। -जयपाल नायक, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल, भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article