फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   108 and 102 ambulance workers went on strike over their demands.

Hamirpur (Himachal) News: मांगों को लेकर 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने की हड़ताल

Sat, 04 Oct 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
108 and 102 ambulance workers went on strike over their demands.
डीसी कार्यालय हमीरपुर के बाहर नारेबाजी करते हुए 108 व 102 कर्मचारी। संवाद - फोटो : mathura
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन (संबंधित सीटू) ने अपनी मांगों को लेकर एक दिन की हड़ताल की। वीरवार रात 8:00 बजे से ही यह कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर चल गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कर्मचारी मेडिकल कॉलेज के बाहर इकट्ठा हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से लेकर डीसी कार्यालय तक रैली निकाली। वहीं, डीसी अमरजीत सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

रैली को सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, जिला सचिव जोगिंदर कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यह कर्मचारी 14-15 साल से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और आज भी इनको न्यूनतम वेतन ही नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 12 से 18 घंटे प्रतिदिन काम करने के बाद कोई ओवरटाइम इन्हें नहीं दिया जाता है। समय पर वेतन भी नहीं मिलता है। कई बार कर्मचारी अपनी मांगों को कंपनी, विभाग और सरकार के स्तर पर उठा चुके हैं, परंतु आश्वासन के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। प्रदेश सरकार श्रम कानूनों को लागू नहीं कर रही है। इस अवसर पर 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार और सचिव अनुपमा आदि मौजूद रहे।

कर्मचारियों की मख्य मांगें

कर्मचारियों को सरकारी नियमानुसार न्यूनतम वेतन का भुगतान किया जाए। 12 घंटे कार्य करने पर नियमानुसार ओवरटाइम का भुगतान किया जाए। कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का प्रावधान किया जाए। गाड़ियों की मेंटनेस, इश्योरेंस व कर्मचारियों की बीमारी के दौरान भी वेतन का भुगतान किया जाए। समय पर वेतन अदायगी सुनिश्चित की जाए।

बॉक्स

स्वास्थ्य विभाग ने की वैकल्पिक चालकों की व्यवस्था

108 और 102 एंंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक चालकों की व्यवस्था की। सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। जिला में 108 और 102 की करीब 20 गाड़ियां हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भी अतिरिक्त चालक की व्यवस्था की गई है।


कोट

108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग ने चालकों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी। 108 और 102 गाड़ियां नियमित रूप से संचालित की गईं।
-डॉ. प्रवीण चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed