{"_id":"5c0808c5bdec22418b5fe4f4","slug":"101544030405-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में लेखन कौशल बढ़ाने के लिए स्कूलों को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में लेखन कौशल बढ़ाने के लिए स्कूलों को निर्देश
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाभर के सरकारी स्कूलों को बच्चों में लेखन कौशल बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला हमीरपुर के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी लेखन कौशल में पीछे हैं। बच्चों में इस कला को बढ़ाने के लिए अध्यापकों को मेहनत से कार्य करना होगा। शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीम ने जिला भर के स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों में लेखन कौशल को जाना लेकिन, निरीक्षण में पाया गया कि लेखन कौशल में अभी बच्चे पीछे हैं।
बच्चों में लेखन कौशल को जानने के लिए शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीम समय-समय स्कूलों का निरीक्षण करती है। टीम के अधिकारियों ने अध्यापकों को बच्चों में लेखन कौशल बढ़ाने के लिए कहा है। हालांकि, जिले के कुछ स्कूलों में बच्चों में लेखन कौशल को बढ़ाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। बच्चों को स्पेशल कॉपी या डायरियां लगाई जा रही हैं ताकि, बच्चों में ज्यादा लिखने की क्षमता पैदा हो। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग हमीरपुर के उपनिदेशक अजय पटियाल ने कहा कि स्कूलों में किए निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बच्चों में लेखन कौशल पूरी तरह से विकसित नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों में लेखन कौशल को बढ़ाने के लिए अध्यापकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।