{"_id":"5c0413ebbdec2241af665d6e","slug":"101543771115-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहर बने भोरंज ब्लॉक टीजीटी संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहर बने भोरंज ब्लॉक टीजीटी संघ के अध्यक्ष
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। प्रशिक्षित कला स्नातक शिक्षक संघ ब्लॉक भोरंज की बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल की अध्यक्षता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में हुई। इसमें भोरंज ब्लॉक के करीब 63 प्रशिक्षित कला स्नातक शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान भोरंज ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से मेहर सिंह को भोरंज ब्लॉक का अध्यक्ष और अजीत कुमार को महासचिव चुना गया। इसके अलावा प्रदेशाध्यक्ष ने भोरंज ब्लॉक की कार्यकारिणी और अन्य पदाधिकारियों के चयन करने का अधिकार नव नियुक्त अध्यक्ष और महासचिव को दिया। बैठक में अधिकांश टीजीटी अध्यापकों ने अनुबंध की प्रथम नियुक्ति से लाभ न देने, 4-9-14, टीजीटी की पदोन्नति की सूची जारी न होने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल ने कहा कि संघ लगातार टीजीटी वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए कार्य कर रहा है। संघ ने पालमपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से की गई पदोन्नति कोटा 60:40 करने की घोषणा का विरोध किया है। कौशल ने कहा कि टीजीटी शिक्षक पीजीटी की पदोन्नति के लिए कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं लेकिन, विभाग अभी तक सूची जारी नहीं कर पाया है। उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिया कि सभी समस्याओं को सरकार और विभाग के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर नीलकमल, पवन रांगड़ा, कमलजीत शर्मा, रवि कांत, रविंद्र कुमार, कर्म सिंह, रमेश चंद, नीलम कुमारी, सुनीता देवी, रजनी देवी, पवना कुमारी, रीता देवी, वीना कुमारी, निशा कुमारी, मीना कुमारी, अर्चना शर्मा आदि उपस्थित रहे।