{"_id":"5bc4d1d9bdec2269ad752eda","slug":"101539625433-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झलाण में कार दुर्घटना में एक परिवार के पांच सदस्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झलाण में कार दुर्घटना में एक परिवार के पांच सदस्य घायल
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत पड़ते झलाण गांव में एक कार दुर्घटना में दियोटसिद्ध मंदिर माथा टेक कर लौट रहे कांगड़ा के रैहण गांव के एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पांचों ने प्राथमिक उपचार के बाद देहरा के अस्पताल में शेष इलाज करने का निर्णय लिया और चले गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
कांगड़ा के रैहण गांव का एक परिवार शादी समारोह के बाद दियोटसिद्ध में माथा टेकने कार में गए। सोमवार दोपहर को जब वह वापस अपने घर जा रहे थे तो झलाण गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर ढांक से टकरा गई। जिससे कार में सवार कुसुम राणा उसके पति कर्म सिंह राणा, बेटा
सुमित, बहु मुनीषा व बेटी शिखा घायल हो गए हैं। इनमें से कुसुम की टांग टूट गई है और कर्म सिंह राणा की छाती में चोट आई है। जबकि अन्य तीनों को मामूली चोटें आई हैं। एसएचओ महेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।