फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर में होंगे ग्राम केंद्र और पन्ना प्रमुख सम्मेलन

हमीरपुर में होंगे ग्राम केंद्र और पन्ना प्रमुख सम्मेलन

Sat, 13 Oct 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मंडल भाजपा की दो दिवसीय आवासीय बैठक शनिवार शाम तीन बजे शनिदेव मंदिर लंबलू के परिसर में शुरू हुई। इसकी अध्यक्षता हमीरपुर मंडल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव धीमान ने की। जबकि, मंडल प्रभारी राकेश ठाकुर बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इसमें विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के 24 ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, शहरी इकाई अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य, जिला और प्रदेश के लिए मनोनीत 15 सदस्यों के अलावा युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और मंडल, मोर्चा और प्रकोष्ठों को जिम्मेवारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में युवा मोर्चा को एक बूथ 20 यूथ के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, एससी और एसटी मोर्चा, ओबीसी, अल्पसंख्यक मोर्चा में 10-10 नए सदस्य जोड़ने पर चर्चा हुई। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात, कारगिल दिवस, शौर्य दिवस और 2 अक्तूबर को मनाए गए स्वच्छता दिवस आदि कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए समीक्षा की गई। बलदेव धीमान ने कहा कि मंडल भाजपा अक्तूबर के अंतिम सप्ताह और नवंबर माह के बीच ग्राम केंद्र प्रमुख और पन्ना प्रमुखों के सम्मेलनों का आयोजन करेगा। इसके साथ ही सरदार पटेल की याद में 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन करेगा। हर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा होगी, जिसके तहत स्वच्छता अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही यह पदयात्रा हर ग्राम केंद्र से होकर गुजरेगी और कुल 150 किलोमीटर का सफर तय करेगी। हर रोज प्रत्येक बूथ और गांव में पदयात्रा के दौरान लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही इन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों से भी बातचीत होगी। दो दिवसीय आवासीय बैठक में आने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed