फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अशोक बने नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष

अशोक बने नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष

Tue, 18 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अशोक बने नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष
अमर उजाला - फोटो : amarujala
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को सर्वसम्मति से हुआ। वार्ड नंबर 6 के पार्षद अशोक मेहरा को अध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन

20 जुलाई को निवर्तमान अध्यक्ष रमन भटनागर का पूर्व निर्धारित ढाई साल का कार्यकाल खत्म हो गया था। उनके द्वारा इस्तीफा न देने के चलते काफी समय तक नगर परिषद में नए अध्यक्ष पद के लिए जद्दोजहद चलती रही। इस बीच सुजानपुर नगर परिषद के पार्षदों ने अध्यक्ष को कुर्सी से हटाने के लिए उपायुक्त हमीरपुर को अविश्वास पत्र भी सौंपा। इसके बावजूद रमन भटनागर नहीं माने और अपनी जिद पर अड़ रहे। आखिरकार रमन भटनागर ने पूर्व सीएम धूमल से मुलाकात करने के बाद अध्यक्ष पद छोड़ा। करीब एक महीने तक चली जद्दोजहद के बाद मंगलवार को सर्वसम्मति से वार्ड नंबर-6 के पार्षद अशोक मेहरा को चुन लिया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में नौ वार्ड पार्षदों में से आठ पार्षदों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी नागरिक शिवदेव सिंह ने की। वार्ड नंबर 6 के पार्षद अशोक मेहरा भाजपा समर्थक ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरा। इनका अनुमोदन वार्ड सात की पार्षद सुमन अटवाल ने किया। इसका समर्थन वार्ड नंबर दो के पार्षद दीप कुमार ने किया। किसी भी पार्षद ने उनके खिलाफ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि निवर्तमान अध्यक्ष रमन भटनागर बैठक में उपस्थित नहीं रहे। जबकि वार्ड नंबर-2 से पार्षद दीप कुमार, वार्ड नंबर तीन से पार्षद मनोज ठाकुर, वार्ड नंबर-4 से उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी, वार्ड सात से सुमन अटवाल, वार्ड नंबर पांच से अनीता, वार्ड नंबर आठ से ज्योति और वार्ड नंबर नौ से रेणू गुप्ता ने भाग लिया। अध्यक्ष चुने के बाद अशोक मेहरा ने समर्थकों के साथ मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की और बाजार में रैली निकाली। बैठक में तहसीलदार डॉ. अशोक पठानिया, ईओ केएल ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, डॉ. प्रताप ठाकुर, कैप्टन रणजीत सिंह, भूपेंद्र धीमान, अंकुश गुप्ता आदि मौजूद रहे। एसडीएम शिव देव सिंह ने कहा कि उपायुक्त को इस बारे में रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि शपथ की अधिसूचना जारी होने पर अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed