फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नादौन अस्पताल में एक बिस्तर पर चार से पांच रोगी

नादौन अस्पताल में एक बिस्तर पर चार से पांच रोगी

Thu, 23 Aug 2018 10:50 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
नादौन अस्पताल में एक बिस्तर पर चार से पांच रोगी
- फोटो : अमर उजाला
नादौन (हमीरपुर)। बेशक हमीरपुर को मेडिकल कॉलेज मिल गया लेकिन, जिले के बाकी अस्पतालों की हालत डिस्पेंसरी से भी बदतर है। उपमंडल नादौन अस्पताल में रोगियों की संख्या में वृद्धि होने और स्थान के अभाव के चलते एक ही बिस्तर पर चार से पांच रोगियों का उपचार किया जा रहा है। इस कारण रोगियों और उनके तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दाखिल रोगियों के तीमारदारों किशोरी लाल, चमन, रेखा, सीमा, शशि, रीना, पूजा, सलोचना, राम चंद, ज्ञान चंद आदि का कहना है कि एक ही बिस्तर पर इतने रोगी होने के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में दिन से भी अधिक रात के समय सबसे अधिक कठिनाई हो रही है। नादौन अस्पताल परिसर के नए भवन का कार्य प्रगति पर है। इस कारण यहां स्थान का भारी अभाव है।
विज्ञापन

इस भवन का कार्य गत धूमल सरकार के समय आरंभ हुआ था। इसके बाद आगामी पांच साल तक इसका कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। कुछ समय पूर्व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपन परमार ने प्राथमिकता के आधार पर इस परिसर का दौरा करके अधिकारियों को इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दिए थे। उसके बाद से ही यहां कार्य प्रगति पर है। परंतु वर्तमान समय में स्थान के अभाव का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि अस्पताल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करवाया जाए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राज कुमार धीमान ने बताया कि कार्य प्रगति पर है तथा इसे शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed