{"_id":"5b48af014f1c1b4c748b459f","slug":"101531490049-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिना सूचना स्टेशन नहीं छोड़ पाएंगे अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिना सूचना स्टेशन नहीं छोड़ पाएंगे अधिकारी-कर्मचारी
Updated Fri, 13 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
अब बिना सूचना स्टेशन नहीं छोड़ पाएंगे अधिकारी-कर्मचारी
उपायुक्त ने दिए स्टैंडिंग ऑर्डर का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश
साप्ताहिक अवकाश पर जाने से पहले उपायुक्त कार्यालय में देनी होगी सूचना
कई अधिकारी शनिवार को आधा दिन के बाद कार्यालय से हो जाते हैं गायब
प्रवीण कुमार
हमीरपुर। अब बिना पूर्व सूचना के जिला हमीरपुर में सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी स्टेशन नहीं छोड़ पाएंगे। उपायुक्त हमीरपुर ने जिले के सभी सरकारी महकमों के विभागाध्यक्षों को इस बारे में लिखित में आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार के स्टैंडिंग ऑर्डर का सख्ती से पालन करवाने के लिए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। सप्ताह के आखिरी दिन घर के लिए भागने वाले अधिकारियों औ कर्मचारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया गया है।
इससे पूर्व सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को हमीरपुर जिले के साथ सटे जिलों के अधिकारी और कर्मचारी घर के लिए निकल जाते थे। अधिकतर अधिकारी और कर्मचारी रविवार की छुट्टी के दिन परिवार के साथ घर पर ही वक्त बिताते थे। कुछेक अधिकारी तो शनिवार को दोपहर बाद अपनी कुर्सी पर मिलते ही नहीं थे। दोपहर एक बजे के बाद वह घर के लिए रवाना हो जाते थे। अब भविष्य में ऐसा नहीं होगा। अगर किसी अधिकारी को किसी कारणवश रविवार को घर जाना भी होगा तो पहले इसकी सूचना उपायुक्त कार्यालय में देनी पड़ेगी। स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों, राजस्व विभाग, आईपीएच और बिजली बोर्ड के अधिकारियों के स्टेशन छोड़ने के कारण छुट्टी वाले दिन लोगों को दिक्कतें पेश आती हैं। सरकार ने हर विभाग के अधिकारी को सरकारी आवास मुहैया करवाया है, ताकि वह इमरजेंसी में सेवाएं दे सके। वेतन के साथ अधिकारियों-कर्मचारियों को हाउस रेंट भी दिया जाता है।
बाक्स:
आपात स्थिति से निपटने के लिए उठाया कदम-
जिला प्रशासन ने यह कदम आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए उठाया है। कई बार छुट्टी वाले दिन या कार्यदिवस के दिन भी शाम पांच बजे कार्यालय से घर जाने के बाद संबंधित अधिकारी के कार्यक्षेत्र में कोई अग्निकांड, दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा की घटना पेश आ जाती थी। ऐसे समय में अधिकारी के इलाके से बाहर होने के चलते कई तरह की दिक्कतें पेश आती रही हैं। वहीं प्रत्येक अधिकारी को सरकार को वेतन के अलावा हाउस रेंट (एचआरए) मिलता है ताकि, वह नियुक्ति स्थल पर ही रहें।
विज्ञापन
बयान-
उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा का कहना है कि जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्टेशन नहीं छोड़ने के बारे में निर्देश दिए हैं। अगर किसी अधिकारी व कर्मचारी को कोई जरूरी काम है तो वह पहले सूचना देगा, उसके बाद स्टेशन छोड़ेगा।