फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एसएमसी के माध्यम से भर्तियों की तो लोस चुनावों का बहिष्कार

एसएमसी के माध्यम से भर्तियों की तो लोस चुनावों का बहिष्कार

Fri, 29 Jun 2018 10:54 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। जिला के टेट पास बेरोजगार शिक्षक नौकरी न मिल पाने के कारण काफी परेशान हैं। बेरोजगार शिक्षकों को नौकरी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश सरकार दुर्गम क्षेत्रों में एसएमसी से भर्ती न करें, बल्कि बैचवाइज के आधार पर टेट पास बेरोजगार शिक्षकों को दुर्गम क्षेत्रों में भेजे। बेरोजगार शिक्षक अनिल ठाकुर, ममता कुमारी, नीलम, लता, राजेश धीमान, रमन कुमार, मदन धीमान, अक्षय कुमार, ललित, विजय कुमार, सतीश कुमार आदि ने कहा कि वह शपथ लेकर पांच वर्षों तक दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने को तैयार हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी सरकार एसएमसी से भर्तियां कर चुकी है, जो कि टेट पास बेेरोजगार शिक्षकों से अन्याय है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से बेरोजगारों से ऐसा अन्याय न करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार टेट पास शिक्षक पिछले 15 से 20 वर्ष पहले बीएड किए हुए हैं, सरकार द्वारा कभी टेट, कभी कमीशन थोपा जा रहा है। उन्हें सड़कों पर लाने के लिए मजबूर न करें, अन्यथा 2019 के लोकसभा चुनावों को बहिष्कार किया जाएगा। बेरोजगार शिक्षकों ने कहा कि सरकार द्वारा चेहेतों को नौकरी देने लिए ऐसी नीतियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने अगर यह नीतियां बंद नहीं की गई तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed