{"_id":"5b0c3e964f1c1baf6e8b50d3","slug":"101527529110-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धू जले हमीरपुर जिला के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धू जले हमीरपुर जिला के जंगल
Updated Mon, 28 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
लंबलू, ठाणा दरोगण और बोहणी में अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
जिले में आग की घटनाओं का सिलसिला जारी है। सोमवार को जिला के तीन जंगलों में आग लग गई। तीनों जंगलों की आग रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गई। इस पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत बाद काबू पाया। तीनों जंगलों के बाद मलकीयत भूमि से होते हुए आग रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच गई। लंबलू, ठाणा दरोगण और बोहणी के जंगलों में आग से वन संपदा राख हो गई है। बोहणी के जंगल की आग लोगों की मलकीयत भूमि से होती हुई रिहायशी इलाके में पहुंच गई। इस अग्निकांड में करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। 200 पौधे रेशम (शहतूत) के, बांस के झुंड और पेड़ पौधे झुलस गए।
दमकल विभाग ने आग पर काबू पाकर रिहायशी इलाकों में आग को भड़कने से बचाया। वहीं ठाण दरोगण की मलकीयत भूमि में लगी आग रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गई। दमकल विभाग की टीम ने वहां भी आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड से बांस, आम आदि सहित अन्य पौधे जलकर राख हो गए। इसके अलावा लंबलू में लगी आग हेम राज पुत्र मुन्शी राम की टिंबर शॉप तक पहुंच गई। इसे दमकल विभाग की टीम ने काबू पाया। अग्निकांड में कई पौधे जलकर राख हो गए। स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों ने तीनों अग्निकांडों पर काबू पा लिया है। उन्होंने कहा कि जिला में दमकल विभाग को पानी उपलब्ध करवाने के लिए सात हाइड्रेंट बनाए गए हैं। अभी तक दमकल विभाग को पानी की कमी उत्पन्न नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिला में रोजाना करीब आधा दर्जन जंगल दहक रहे हैं।
विज्ञापन