फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मुंडखर स्कूल की चारदीवारी का कार्य शुरू

मुंडखर स्कूल की चारदीवारी का कार्य शुरू

Thu, 08 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में लंबे समय से चली आ रही मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पूरी कर दी है। पांच लाख रुपये की लागत से स्कूल का चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। मुंडखर पंचायत प्रतिनिधि इस पंचायत को विकास कार्यों के माध्यम से आदर्श पंचायत बनाने में जुटे हुए हैं। भोरंज उपमंडल के तहत आने वाली मुंडखर पंचायत में पंचायत प्रधान प्रकाश चंद और उपप्रधान चमेल सिंह के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की ग्रामीणों ने सराहना की है।
विज्ञापन

इस के लिए ग्रामीणों ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें हंसराज मेहला, सुरेंद्र ठाकुर, शक्ति चंद, कैप्टन कश्मीर सिंह, कैप्टन पंजाब सिंह, रवि कुमार, सुंदर लाल, विनोद कुमार, जोगिंद्र सिंह, होशियार सिंह, सतीश कुमार, सुरेंद्र कुमार, शशि कुमार सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। जिसमें पंचायत के विकास कार्यों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व सरकार के समय स्कूल चारदीवारी की मांग पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से कई बार की गई है। वर्तमान सरकार के कार्य काल में पंचायत प्रतिनिधियों ने 70 मीटर लंबी और आठ फीट ऊंची कंकरीट की दीवार 20 से 25 दिनों में बनाकर तैयार कर दी है। इस के अलावा पंचायत ने 1985 से बंद पड़े प्रारंभिक स्कूल मुंडखर से सुलगवान मार्ग का चार सौ मीटर पुन: निर्माण करके वाहन योग्य बनाया है। इसके निर्माण पर ढाई लाख रुपये खर्च किए गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत ने मुंडखर तुलसी में मॉडल श्मशानघाट का निर्माण किया गया है। इसमें टॉइल लगाई गई हैं। इस संबंध में पंचायत प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि पंचायत में विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है ताकि मुंडखर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed