{"_id":"5a5f7b394f1c1b6b268b4ffc","slug":"101516206905-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति और सद्भावना के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति और सद्भावना के लिए जागरूक किया
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से विकास खंड नादौन के गांव करसाई में राष्ट्रीय युवा सप्ताह में शांति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता करसाई गांव के वार्ड पंच जगदीश चंद्र ने की। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को शांति और सद्भावना के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एक राष्ट्र तभी शांति और सद्भावना हासिल कर सकता है, अगर वह समृद्ध हो। हमारे देश के संविधान में नागरिकों के बीच राजनीतिक और सामाजिक समानता सुनिश्चित करने के लिए कानून का प्रावधान है ताकि संघर्ष से बचकर अपने नागरिकों के बीच सद्भावना कायम की जा सके। मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी भी लोगों के बीच शांति पैदा करती हैं। अकसर लोग इन मुद्दों के खिलाफ विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आते हैं, जिससे रोजमर्रा के कार्य बाधित होते हैं। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर की राष्ट्रीय स्वयंसेवी ज्योति शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
विज्ञापन